कार्यालय निर्वाचन अधिकारी
दी रोहिला को-आपरेटिव अर्बन थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड (पंजीकरण संख्या 848(U)/31.01.1991)
रोहिला भवन, ई-58, गली नं.02, गंगा विहार, दिल्ली-110094, ई मेल : rohillatc@gmail.com
सन्दर्भ संख्या…………………………. दिनांक……………………………….
सेवा में,
सहायक पंजीयक, सेक्शन-6,
कार्यालय पंजीयक सहकारी समितियाँ,
संसद मार्ग, नई दिल्ली-110001.
विषय : दी रोहिला को-आपरेटिव अर्बन थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट सोसाइटी लि. की प्रबन्धक कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया का विवरण
महोदय,
उपरोक्त समिति की प्रबन्धक कार्यकारिणी ने मुझे, रमेश चन्द वर्मा को पत्र संख्या आर.टी.सी.एस./2018-19/21 दिनांक 15/07/2018 के अन्तर्गत समिति की दिनांक 21/10/2018 को होने वाली वार्षिक आम सभा में प्रबन्धक कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव कराने हेतु निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया था । जिसके अन्तर्गत समिति की दिनांक 21/10/2018 को होने वाली वार्षिक आम सभा व चुनाव सूचना का एजेंडा सभी सदस्यों को दिनांक 10/09/2018 को जारी किया गया ।
चुनाव प्रक्रिया
समिति की प्रबन्धक कार्यकारिणी के चुनाव नामांकन जोकि 1 अध्यक्ष, 1 उपाध्यक्ष, 9 कार्यकारिणी सदस्यों जिसमे 2 पद महिला सदस्यों के लिये आरक्षित हैं के लिये नामांकन पत्र प्राप्त करने के दिनांक 08/10/2018 को दोपहर 03 बजे से सायं 7 बजे तक 17 नामांकन पत्र सदस्यों द्वारा लिये गये
नामांकन पत्र दाखिल करने के दिनांक 10/10/2018 को दोपहर 03 बजे से सायं 7 बजे तक केवल 12 नामांकन पत्र ही सदस्यों द्वारा जमा किये गये जिन 12 सदस्यों के नामांकन पत्र प्राप्त हुये उनके नाम निम्नलिखित प्रकार से रहे ।
क्रम सं. |
प्रत्याशी का नाम |
खाता संख्या |
पद |
01 | श्री ओमवीर सिंह | 03 | अध्यक्ष पद के लिये |
02 | श्री अनिल कुमार | 146 | उपाध्यक्ष पद के लिये |
03 | श्री नरेन्द्र कुमार रोहिला | 01 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
04 | श्री रविन्द्र कुमार | 123 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
05 | श्री विपिन | 352 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
06 | श्री योगेश | 517 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
07 | श्री सुदेश कुमार | 294 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
08 | श्री प्रदीप कुमार | 47 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
09 | श्री सुभाष चन्द | 630 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
10 | श्री सन्तोकी राम | 381 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
11 | श्रीमती कमलेश | 114 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
12 | श्रीमती अनीता वर्मा | 448 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
नामांकन पत्रों की जाँच के दिनांक 11/10/2018 को दोपहर 03 बजे से सायं 6 बजे तक जाँच में उपरोक्त सभी 12 नामांकन पत्र सही व वैध पाये गये ।
दिनांक 11/10/2018 को सायं 7.00 बजे जाँच में सही व वैध पाये गये नामांकन पत्रों की सूची निर्वाचन अधिकारी के द्वारा समिति के कार्यालय में लगा दी गई । जोकि निम्नलिखित प्रकार से रही ।
क्रम सं. | प्रत्याशी का नाम | खाता संख्या | पद |
01 | श्री ओमवीर सिंह | 03 | अध्यक्ष पद के लिये |
02 | श्री अनिल कुमार | 146 | उपाध्यक्ष पद के लिये |
03 | श्री नरेन्द्र कुमार रोहिला | 01 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
04 | श्री रविन्द्र कुमार | 123 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
05 | श्री विपिन | 352 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
06 | श्री योगेश | 517 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
07 | श्री सुदेश कुमार | 294 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
08 | श्री प्रदीप कुमार | 47 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
09 | श्री सुभाष चन्द | 630 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
10 | श्री सन्तोकी राम | 381 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
11 | श्रीमती कमलेश | 114 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
12 | श्रीमती अनीता वर्मा | 448 | सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
नामांकन पत्र की वापसी के दिनांक 12/10/2018 को दोपहर 03 बजे से सायं 07 बजे तक के बीच श्री सन्तोकी राम खाता संख्या 381 उम्मीदवार, सदस्य कार्यकारिणी पद के द्वारा अपना नामांकन पत्र वापिस ले लिया गया ।
दिनांक 13/10/2018 को सायं 7.00 बजे प्रत्याशियों की अंतिम वैध सूची निर्वाचन अधिकारी के द्वारा समिति के कार्यालय में लगा दी गई । जोकि निम्नलिखित प्रकार से रही ।
क्रम सं. |
प्रत्याशी का नाम | खाता संख्या |
पद |
01 |
श्री ओमवीर सिंह | 03 |
अध्यक्ष पद के लिये |
02 |
श्री अनिल कुमार | 146 |
उपाध्यक्ष पद के लिये |
03 |
श्री नरेन्द्र कुमार रोहिला | 01 |
सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
04 |
श्री रविन्द्र कुमार | 123 |
सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
05 |
श्री विपिन | 352 |
सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
06 |
श्री योगेश | 517 |
सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
07 |
श्री सुदेश कुमार | 294 |
सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
08 | श्री प्रदीप कुमार | 47 |
सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
09 |
श्री सुभाष चन्द | 630 |
सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
10 |
श्रीमती कमलेश | 114 |
सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
11 | श्रीमती अनीता वर्मा | 448 |
सदस्य कार्यकारिणी पद के लिये |
वार्षिक आम सभा के दिनांक 21/10/2018 को प्रातः 10.15 बजे से 10.45 बजे तक कोरम की जाँच की गई 10.45 बजे तक सभा का कोरम पूरा नहीं पाया गया अत: सभा को 15 मिनट के लिये स्थगित कर दिया गया । 15 मिनट के बाद अर्थात 11.00 बजे स्थगित सभा पुन: प्रारम्भ हुई । समिति के तय एजेंडे पर चर्चा के उपरान्त दोपहर 12 बजे निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव प्रक्रिया का आरम्भ से लेकर अब तक ब्यौरा दिया गया और चुनाव परिणाम की घोषणा की गई । समिति की प्रबन्धक कार्यकारिणी के 11 पदों के लिये 11 सदस्यों के ही नामांकन पत्र, नाम वापसी के पश्चात् शेष रहें । अत: समिति की प्रबन्धक कार्यकारिणी के चुनाव में इन 11 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया । निर्विरोध निर्वाचित प्रबन्धक कार्यकारिणी के सदस्यों की सूची/चुनाव परिणाम इस प्रकार रहें ।
क्रम सं. | प्रत्याशी का नाम | खाता संख्या |
पद |
01 | श्री ओमवीर सिंह | 03 |
अध्यक्ष |
02 |
श्री अनिल कुमार | 146 |
उपाध्यक्ष |
03 |
श्री नरेन्द्र कुमार रोहिला | 01 |
सदस्य कार्यकारिणी |
04 | श्री रविन्द्र कुमार | 123 |
सदस्य कार्यकारिणी |
05 |
श्री विपिन | 352 |
सदस्य कार्यकारिणी |
06 |
श्री योगेश | 517 |
सदस्य कार्यकारिणी |
07 |
श्री सुदेश कुमार | 294 |
सदस्य कार्यकारिणी |
08 |
श्री प्रदीप कुमार | 47 |
सदस्य कार्यकारिणी |
09 |
श्री सुभाष चन्द | 630 |
सदस्य कार्यकारिणी |
10 |
श्रीमती कमलेश | 114 |
सदस्य कार्यकारिणी |
11 |
श्रीमती अनीता वर्मा | 448 |
सदस्य कार्यकारिणी |
रमेश चन्द वर्मा
(निर्वाचन अधिकारी)
दी रोहिला को-आपरेटिव अर्बन थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड
रोहिला भवन, ई-58, गली नं.02, गंगा विहार, दिल्ली-110094
प्रतिलिपि सूचनार्थ :-
- अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सचिव, दी रोहिला को-आपरेटिव अर्बन थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट सोसाइटी लि.
- समिति कार्यालय के सूचना पट्ट के लिये प्रतिलिपि